Friday, May 3, 2024
Homeदेश-समाजखंडित कर दी मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा, चेहरे पर किया वार:...

खंडित कर दी मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा, चेहरे पर किया वार: मध्य प्रदेश के गाँव में घटना के बाद तनाव, FIR दर्ज

कुछ ही देर में यह खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग मंदिर पर पहुँच कर घटना पर नाराजगी जताने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो भी मौके पर पहुँची।

मध्य प्रदेश के दमोह में बजरंग बली की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और तनाव फ़ैल गया है। स्थानीय निवासियों ने इस हरकत को धार्मिक भावनाएँ भड़काने की साजिश करार दिया है। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। घटना शनिवार (8 अप्रैल, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दमोह के पटेरा थाना क्षेत्र का है। यहाँ पिपरिया साहनी गाँव के रहने वाले संजय पालीवाल के खेत में एक सार्वजनिक मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का केंद्र बताया जाता है। इस मंदिर में अन्य देवताओं के साथ बजरंग बली की भी मूर्ति स्थापित है। ग्रामीण रोज सुबह यहाँ पूजा-अर्चना किया करते हैं। घटना के दिन शनिवार की सुबह जब उसी गाँव के राज किशोर राजपूत मंदिर में पूजा करने गए तब उन्हें हनुमान मूर्ति टूटी हालत में मिली।

कुछ ही देर में यह खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग मंदिर पर पहुँच कर घटना पर नाराजगी जताने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो भी मौके पर पहुँची। लोगों को समझाया-बुझाया जाने लगा लेकिन ग्रामीण आरोपित को तलाश कर उस पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले एक जनजातीय व्यक्ति ने रात में मंदिर में कुछ हलचल होने की भी बात स्वीकारी। लोगों ने इस करतूत को धार्मिक भावनाएँ भड़काने की हरकत बताया है।

आरोपित द्वारा बजरंग बली की प्रतिमा के चेहरे पर वार किया गया है। फ़िलहाल मामले की शिकायत पुलिस को लिखित तौर पर दी गई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार किए जाने का भरोसा दिया है। कार्रवाई की माँग को ले कर कुछ लोग थाने भी पहुँचे थे। फिलहाल FIR अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ की गई है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्मृति ईरानी से मुकाबले की हिम्मत नहीं जुटा पाए राहुल गाँधी, माँ सोनिया की छोड़ी सीट रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव: बहन प्रियंका भी मैदान...

कॉन्ग्रेस की शुक्रवार को जारी गई सूची में राहुल गाँधी के नाम का रायबरेली से ऐलान किया गया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।

CAA विरोधी प्रदर्शन में हिंसा भड़काने के लिए NewsClick ने चीन के पैसे का किया इस्तेमाल, अमेरिका के रास्ते तीस्ता सीतलवाड़ को मिला पैसा:...

गवाहों ने बताया है कि दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों में इस्तेमाल किए गए हथियारों को खरीदने के लिए न्यूजक्लिक के माध्यम से चीनी पैसों का इस्तेमाल किया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -